.......

Add To collaction

ब्रीफ टेल्स– अपना कम्बल ले ले

★★★

एक लड़की कंबल ताने हुए सो रही थी। तभी अचानक से उसके ऊपर से कंबल खिसकने लगा। वह कंबल को तानते हुए उन्नीदी आवाज में बोली। “अरे यार...सो जाने दो।” कहकर उसने दम लगाकर कंबल को खीच लिया और उसे तान कर सो गई।

थोड़ी देर बाद फिर से कोई उसके ऊपर से कम्बल उतारने लगा। लड़की एक बार फिर नींद में बड़बड़ाने लगी और फिर कंबल खींच लिया। काफी देर तक यह सिलसिला जारी रहा।

“अगर सोना ही है तो अलमारी में से दूसरा कंबल निकाल कर सो जाओ। खुद तो चैन से सोना नही, पर मुझे तो सो जाने दो।” लड़की ने गुस्से में तिलमिलाते हुए जवाब दिया और फिर वह चैन से सो गई।

आंखें मलते हुए जब वह उठी। उसकी नजरे सीधे नीचे पड़े हुए कंबल पर जा कर रूक गई। कंबल को देखकर वह अजीब सा मुंह बनाते हुए बोली। “मै तो अकेली ही रहती हूं, फिर ये कंबल किसका है?” कहते हुए उसे कल रात का वाक्य याद आ गया और याद आते ही उसकी आंखे फटी की फटी रह गई।

★★★

   0
0 Comments